[ad_1]
Apple iPhone खरीदने का मन किसे नहीं होता? लेकिन ज्यादातर लोग इसे सिर्फ इसलिए नहीं खरीद पाते क्योंकि इसकी कीमत आसमान छू रही है. खासकर अगर Apple के लेटेस्ट iPhone 15 की बात करें तो इस iPhone को बेहद सस्ते दाम में खरीदने का मौका दिया जा रहा है। लॉन्च के समय iPhone 15 के 128GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये थी, जबकि 256GB वेरिएंट 89,900 रुपये में उपलब्ध था. फोन का 512GB वेरिएंट 1,09,900 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।
लेकिन अब इस नए आईफोन को बेहद सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है। दरअसल, विजय सेल्स अपनी एप्पल डेज़ सेल के तहत लेटेस्ट आईफोन पर भारी डिस्काउंट दे रही है।
ये भी पढ़ें- हीटिंग रॉड से पानी गर्म करते समय ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती, तो नहीं रोक पाते बड़ी समस्या
iPhone 15 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब विजय सेल्स पर 70,990 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा भी कई ऑफर्स हैं जो फोन की कुल कीमत को और भी कम करने में मदद कर सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर अगर आपके पास एचडीएफसी कार्ड है तो आप 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इस लिहाज से कुल छूट करीब 12,000 रुपये हो सकती है। इसके अलावा अन्य बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर भी आईफोन पर लागू किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- निकले थे ओप्पो खरीदने लेकिन iPhone इतना सस्ता देख बदल लिया इरादा, मार्केट में मच गई मारामारी!
वहीं, 1TB स्टोरेज वाले iPhone 15 Pro को बैंक ऑफर के साथ 1,62,990 रुपये या 1,59,990 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। मालूम हो कि Apple के iPhone 15 Pro के अन्य वर्जन पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है.
मौका 7 जनवरी तक है
आपको बता दें कि ग्राहक इस ऑफर का लाभ 7 जनवरी तक उठा सकते हैं। ग्राहक iPhone 15 पर इस डील का लाभ विजय सेल्स के 130 स्टोर्स में से किसी पर या उनकी वेबसाइट पर ले सकते हैं। खास बात यह है कि स्टोर पर कंपनी के आईपैड और मैकबुक प्रो के अलग-अलग मॉडल पर भी बेहतरीन डील दी जा रही है।
.
टैग: सेब, चल दूरभाष, तकनीक सम्बन्धी समाचार, टेक न्यूज नं
पहले प्रकाशित : 2 जनवरी 2024, 2:52 अपराह्न IST
[ad_2]


